लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश एटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का किया भंडाफोड़, दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:15 IST

Open in App

नोएडा, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नोएडा के सेक्टर 153 स्थित एक मॉल में चल रहे अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता, नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक अतुल यादव ने बताया कि कुछ दिनों से एटीएस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि नोएडा में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित किया जा रहा है जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट कॉल को वॉइस कॉल में परिवर्तित करके भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एटीएस ने जांच शुरू की और सेक्टर 153 में अर्बटेक एनपीएक्स मॉल में छठी मंजिल पर चल रहे "ऑल सलूशन सर्विस" नामक टेलीफोन एक्सचेंज का संचालन करने वाले अभय मिश्रा उर्फ आदित्य पुत्र संत प्रकाश मिश्रा मूलनिवासी सदर बाजार, जनपद हरदोई तथा शम्स ताहिर खान उर्फ तुषार पुत्र वाहिद अली खान निवासी झुनझुनू, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि इस टेलीफोन एक्सचेंज के माध्यम से किन किन लोगों की बात कराई गई है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि इन अपराधियों ने कहीं देशद्रोही ताकतों की तो इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से बातचीत नहीं कराई।

उन्होंने बताया कि इनके पास से एक लैपटॉप, तीन राउटर, एक डी-लिंक स्विच, विभिन्न एडॉप्टर, पावर केबल, इथरनेट पोर्ट, टर्मिनेशन बॉक्स, ऑप्टिकल फाइबर केबल, चार मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड आदि बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि एटीएस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध इंटरनेट कॉलिंग के धंधे में ये लोग कब से संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके कौन-कौन साथी हैं, इन्होंने अवैध इंटरनेट कॉलिंग करना कहां से सीखा, इस अवैध कारोबार से इन्होंने कितना धन अर्जित किया और ये लोग इस तरह के और कितने एक्सचेंज चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह