लाइव न्यूज़ :

एक हजार से ज्यादा लोगों का जबरन धर्मांतरण कराने वाले दो लोग गिरफ्तार, ISI कनेक्शन भी आया सामने

By अभिषेक पारीक | Updated: June 21, 2021 18:55 IST

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पुलिस ने जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने करीब एक हजार लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया।आरोप है कि दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे लेकर धर्मांतरण कराते थे।

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर करीब एक हजार लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी उमर गौतम और जहांगीर काजमी दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले हैं। 

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बताया कि दोनों आरोपियों को दो जून को डासना से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लोगों का जबरन धर्मांतरण करवाते थे। इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी उमर गौतम पहले हिंदू था, लेकिन बाद में धर्म परिवर्तन के जरिये मुस्लिम बन गया। पुलिस जांच में आरोपियों ने स्वीकारा है कि वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे लेकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराते थे। 

यूपी के कई जिलों में कराया धर्म परिवर्तन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है। इनमें कानपुर, मथुरा, नोएडा और वाराणसी सहित कुछ अन्य जिले भी शामिल हैं। कुमार ने कहा कि यह दोनों लोग गरीब परिवारों और बेरोजगार युवाओं के साथ ही दिव्यांगों को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने मूक-बधिर महिलाओं का धर्म परिर्वन कराने और फिर शादी कराने की बात भी कबूली है। नोएडा में मूक-बधिर स्कूल के करीब डेढ़ दर्जन बच्चों का आरोपियों ने धर्मातरण करवाया था। पुलिस के मुताबिक, पैसे और आर्थिक स्थिरता का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था। 

हर साल करीब 300 लोगों का धर्मांतरण

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में दिल्ली के जामिया नगर में स्थित आईडीसी इस्लामिक दावा सेंटर के चेयरमैन का नाम भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, इस सेंटर में करीब दो साल से धर्मांतरण का काम किया जा रहा था और हर साल करीब 300 लोगों का धर्मांतरण किया जाता था।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि एटीएस की ओर से इस नेटवर्क पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। पुलिस अब आरोपियो से पूछताछ में जुटी है। जिससे की गिरोह के दूसरे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके और पुलिस उन तक पहुंच सके। साथ ही पुलिस उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जो कि इस रैकेट में फंस गए थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो