लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः मिशन 2022 में जुटीं प्रियंका गांधी, महंगाई, हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2021 16:16 IST

Uttar Pradesh Assembly Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमहंगाई, बेरोजगारी एवं ‘जंगलराज’ के खिलाफ उप्र कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी।उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। रविवार को प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी बैठक की थी।

Uttar Pradesh Assembly Elections:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सलाहकार परिषद और रणनीतिक समूह की इस डिजिटल बैठक में प्रियंका ने महंगाई, पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा, महिला विरोधी अपराधों और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक में यह फैसला किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी एवं ‘जंगलराज’ के खिलाफ उप्र कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इस बैठक से एक दिन पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी बैठक की थी। बघेल के उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और बूथ प्रबंधन के साथ कांग्रेस संगठन को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है।

कांग्रेस की सोमवार को इस डिजिटल बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस महासचिव ने महंगाई, कोरोना, पंचायत चुनावों, संगठन प्रशिक्षण शिविरों पर चर्चा की प्रियंका ने कहा, ‘‘बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं...छुट्टा जानवरों से किसान बेहाल हैं।

किसानों की लागत दुगुनी हो गई, लेकिन आय घट गई है।’’ उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा बम, पत्थर, और गोलियां चलाईं।’’ आधिकारिक बयान के मुताबिक, उप्र कांग्रेस सलाहकार परिषद एवं रणनीतिक ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि उप्र सरकार हर मुद्दे पर विफल है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभूपेश बघेलछत्तीसगढ़राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे