लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः ओबीसी वोट पर नजर, मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनीं अनुप्रिया पटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2021 19:50 IST

अनुप्रिया मिर्जापुर से सांसद हैं और वह कुर्मी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वह राज्य मंत्री थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की टीम में उनका शामिल होना महत्वपूर्ण है।प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में ओबीसी समुदाय के मतदाताओं की बड़ी संख्या है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उन्हें फिर से शामिल किए जाने की चर्चा बहुत तेजी से फैली थी।

लखनऊः  भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल करीब दो साल के अंतराल के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में वापस आ गई हैं और उन्हें राज्य मंत्री के रूप में जगह मिली है।

वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की समस्याओं को हल करने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाए जाने की मांग उठाती रही हैं। अनुप्रिया मिर्जापुर से सांसद हैं और वह कुर्मी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वह राज्य मंत्री थीं।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की टीम में उनका शामिल होना महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में ओबीसी समुदाय के मतदाताओं की बड़ी संख्या है। इसी महीने अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 72वीं जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में उन्होंने कहा था, ‘‘हमने पिछड़े वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की है।’’

उन्होंने कहा था कि उनकी मांग है कि दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल का एक राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए। अपना दल (सोनेलाल) किसानों की समस्याओं के समाधान और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के उचित कार्यान्वयन के लिए संसद में लगातार आवाज उठाता रहा है।

2019 में राजग के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से सत्ता से दूर रहने के बाद कुछ दिन पहले अनुप्रिया की दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आला नेताओं से मुलाकात के पश्चात केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उन्हें फिर से शामिल किए जाने की चर्चा बहुत तेजी से फैली थी।

अनुप्रिया 2016 से 2019 तक केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री थीं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। वह उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के नेता रहे सोने लाल पटेल की बेटी हैं, जिन्होंने अपना दल की स्थापना की थी। सोने लाल पटेल के निधन के बाद अनुप्रिया ने पार्टी का कार्यभार संभाला था। अनुप्रिया के पति आशीष पटेल उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश समाचारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो