लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय किसान मंच

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:05 IST

Open in App

लखनऊ, 30 जून उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय किसान मंच ने प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय किसान मंच द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के हितों के बजाए पूँजीवादियों को फायदा पहुँचाने का काम कर रही है। बयान में कहा गया है कि पिछले सात महीनों से अधिक समय से किसान दिल्ली की सीमा पर केन्द्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूँजीपतियों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से उनकी अनदेखी कर रही है।

दीक्षित ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 2017 में किसानों से जितने वादे किए थे, वो सब झूठे साबित हुए। उन्होंने कहा, ‘‘गन्ना किसानों को 10 दिन में उनका पैसा नहीं मिला, खाद से लेकर बीज तक सबकी कीमत बढ़ गयी और ऊपज बेचने जाओ तो किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।’’ उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में किसान कैसे जीएगा?

दीक्षित ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसानों ने सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें भी देखी हैं, सभी के सुर सत्ता में आते ही बदल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में मंच उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने आगामी तीन महीनों में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग