लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने समिति का गठन किया, अजय कुमार लल्लू, राजीव शुक्ला सहित कई नेता शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 11, 2021 16:46 IST

Uttar Pradesh Assembly Elections: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।राजेश मिश्रा, बेगम नूर बानो और कई अन्य नेताओं को जगह मिली है। सैयद नासिर हुसैन और छाया वर्मा को बुधवार को राज्यसभा में सचेतक नियुक्त किया।

Uttar Pradesh Assembly Elections:कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया जिसमें पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और सलमान खुर्शीद समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस समिति में लल्लू, खुर्शीद, शुक्ला, वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, निर्मल खत्री, प्रमोदी तिवारी, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, राजेश मिश्रा, बेगम नूर बानो और कई अन्य नेताओं को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

कांग्रेस ने नासिर हुसैन और छाया वर्मा को राज्यसभा में सचेतक नियुक्त किया

कांग्रेस ने राज्यसभा के अपने दो सदस्यों सैयद नासिर हुसैन और छाया वर्मा को बुधवार को उच्च सदन में सचेतक नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दोनों सांसदों को सचेतक नियुक्त किया। इस समय मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और जयराम रमेश कांग्रेस के मुख्य सचेतक हैं। नासिर हुसैन कर्नाटक और छाया वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू