UP Election 2022: यूपी में 9 जिलों के 59 सीटों पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 49.89 प्रतिशत हुआ मतदान
By मनाली रस्तोगी | Updated: February 23, 2022 16:34 IST2022-02-23T16:30:41+5:302022-02-23T16:34:39+5:30
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत राज्य के नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार अपराह्न 3 बजे तक 49.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

UP Election 2022: यूपी में 9 जिलों के 59 सीटों पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 49.89 प्रतिशत हुआ मतदान
Assembly elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत राज्य के नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार अपराह्न 3 बजे तक 49.89 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। राज्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, पीलीभीत 54.83 प्रतिशत, लखीमपुर खीरी में 52.92 प्रतिशत, सीतापुर में 50.33 प्रतिशत, हरदोई में 46.29 प्रतिशत, उन्नाव में 47.29 प्रतिशत, लखनऊ में 47.62 प्रतिशत, रायबरेली में 50.82 प्रतिशत, बांदा में 50.08 प्रतिशत और फतेहपुर में 52.60 प्रतिशत मतदान इस अवधि में हो चुका है।
#UttarPradeshElections | 49.89% voters turnout recorded till 3 pm. pic.twitter.com/qauVKnxs4v
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 23, 2022
जिला उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा 166 के बूथ संख्या 396 पर भाजपा समर्थित प्रधान बार-बार बूथ के अंदर जाकर भाजपा के लिए वोट डलवाने का दबाब बना रहे हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 23, 2022
कृपया चुनाव आयोग संज्ञान ले।@ECISVEEP@ceoup
राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने लखनऊ, उन्नाव, हरदोई और सीतापुर में मतदान में धांधली किये जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने अलग-अलग ट्वीट में आरोप लगाये हैं कि पीलीभीत जिले की बीसलपुर विधानसभा के बूथ संख्या 283, 284 और 232 पर मतदान कर्मी मतदाताओं को भाजपा के लिए वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि इसके अलावा सीतापुर की बिस्वां विधानसभा सीट के बूथ संख्या 402 पर प्रशासन भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने में मदद कर रहा है।