लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावः सीएम योगी और अखिलेश यादव के सामने प्रियंका गांधी पर दांव खेलेगी कांग्रेस!

By शीलेष शर्मा | Updated: June 18, 2021 17:43 IST

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने दम पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में पार्टी का नारा होगा 'सबको देखा बार बार,अबकी बार कांग्रेस सरकार।' कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है।कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये जितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरे से घेरा जा सके। 

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में सबसे निचले पायदान पर खड़ी कांग्रेस ने सीएम योगी का मुक़ाबला करने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी का चेहरा बनाने का फैसला किया है।

पार्टी के नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने दम पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। अखिलेश प्रताप ने दावा किया कि प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। आगामी चुनाव में पार्टी का नारा होगा 'सबको देखा बार बार,अबकी बार कांग्रेस सरकार।' 

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। योगी सरकार से नाराज ब्राह्मण मतदाताओं को लामबंद करने के लिये प्रियंका गांधी ब्राह्मण चेहरे को सामने रखने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, राजेश त्रिपाठी और आचार्य प्रमोद कृष्णम को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की योजना बना रही हैं।

ताकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये जितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरे से घेरा जा सके। भाजपा द्वारा योगी के नेतृत्व में  चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा के बाद साफ़ हो गया है कि आगामी चुनाव में भाजपा हिंदुत्व और राम मंदिर के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी, नतीजा साधु बनाम साधु की लड़ाई के लिए प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस आगे करेगी।

सपा के अल्पसंख्यक वोट बैंक पर भी कांग्रेस पकड़ मज़बूत करने में जुटी है, लेकिन कमजोर संगठन के कांग्रेस कितनी कामयाब होगी कहना कठिन है, बसपा के भाजपा के प्रति झुकाव को देखते हुए कांग्रेस की निगाह दलित मतदाताओं पर भी टिकी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश समाचारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीबीएसपीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos