लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी, प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 19, 2021 17:17 IST

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलायें राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया है।प्रियंका पिछले कुछ महीनों से लगातार राज्य का दौरा कर रही हैं।पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलायें राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें। प्रियंका आज लखनऊ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए हैं। उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया है।

प्रियंका पिछले कुछ महीनों से लगातार राज्य का दौरा कर रही हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। अब वह चुनाव होने तक स्थायी रूप से लखनऊ में रहने को तैयार हैं। प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश देना चाहती हैं कि पार्टी नेतृत्व अपनी पुनरुद्धार योजनाओं के बारे में गंभीर है। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, कमेटियां बनाने और जनता तक पहुंचने को कहा है।

उत्तर प्रदेश में आजकल कोई सुरक्षित नहीं है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अदालत परिसर के भीतर एक वकील की कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना को लेकर सोमवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आजकल उत्तर प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विधि और न्यायिक बिरादरी हमारे लोकतंत्र का अभिन्न स्तंभ है। शाहजहांपुर में अदालत परिसर के भीतर एक वकील की दिनदहाड़े निर्मम हत्या किया जाना इस बात का एक और उदाहरण है कि उत्तर प्रदेश में आज कोई सुरखित नहीं है, चाहे वो महिलाएं हों, किसान हों और या फिर वकील ही क्यों न हों।’’

गौरतलब है कि शाहजहांपुर जिला अदालत की तीसरी मंजिल पर सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधिवक्ता की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद जिले के अधिवक्ता अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर बैठ गए हैं। पुलिस का कहना है कि सोमवार को जिला अदालत में तीसरी मंजिल स्थित एक कार्यालय में जलालाबाद निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह (38) एक क्लर्क के पास अपने मुकदमे के संबंध में बात करने गये थे। इसी बीच, गोली चलने की आवाज हुई और अधिवक्ता गिर पड़े। गोली उनके सिर में लगी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशकांग्रेसयोगी आदित्यनाथBJPलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां