लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:22 IST

Open in App

लखनऊ, 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश विधानसभा का सोमवार को आहूत एक दिवसीय विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में विधानसभा उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ और सदन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत दिवंगत अन्य पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।

प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने 'उत्तर प्रदेश औद्योगिक शांति (मजदूरी का यथासमय संदाय) (संशोधन) अध्यादेश, 2021 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या-सात 2021)' को सदन के पटल पर रखा। इस अध्यादेश में श्रमिकों के हित में सरकार ने प्रावधान किये हैं।

सपा सदस्य संजय गर्ग ने इस संशोधित अध्‍यादेश पर चर्चा कराने की बात की लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि जब विधेयक आएगा तब चर्चा की जाएगी।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा पिछले 18 अगस्त को पारित किये गये उन विधेयकों की सूचना दी जो विधान परिषद से बिना किसी संशोधन के वापस हो गये हैं।

उन्होंने कुल 15 विधेयकों के उत्तर प्रदेश का अधिनियम बनने की जानकारी दी । इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रगान के बाद सदन को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित करने की ने घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र