लाइव न्यूज़ :

 उत्तर प्रदेश: लाइसेंसी पिस्टल साफ करते समय चली गोली से सेना के जवान की मौत

By भाषा | Updated: January 28, 2020 15:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेना के जवान की लाइसेंसी पिस्टल साफ करते समय गोली चलने से मौत हो गई । पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में छुट्टी पर आए सेना के जवान की मंगलवार को लाइसेंसी पिस्टल साफ करते समय गोली चलने से मौत हो गई । पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने बताया कि थाना जलालाबाद अंतर्गत खंडहर गांव में रहने वाला विपिन पाठक (30) सेना में नौकरी करता है और इस समय बेंगलुरू में तैनात है ।

एक माह की छुट्टी पर विपिन अपने घर खंडहर आया हुआ था । उन्होंने बताया कि आज सुबह वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल की सफाई कर रहा था । इसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई और उसे लग गई ।

घायल अवस्था में विपिन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं