लाइव न्यूज़ :

उप्र व बंगाल ने कालाजार बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य हासिल कियाः स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने घातक कालाजार बीमारी के उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया है।

हर्षवर्धन ने कहा कि सिर्फ बिहार के चार और झारखंड के 12 प्रखंडों में प्रति 10,000 की आबादी पर एक से ज्यादा मामले आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मंत्री ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जानलेवा बीमारी की स्थिति की समीक्षा की।

हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को तीन साल के अंत में उन्मूलन प्रमाण पत्र मिलेगा।

बयान के मुताबिक, मंत्री को सूचित किया गया बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 54 जिले फिलहाल कालाजार से प्रभावित हैं जबकि असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, सिक्किम, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे अन्य राज्यों में छिटपुट मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो