लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर,महोबा और श्रावस्ती जिले कोविड संक्रमण से मुक्त

By भाषा | Updated: July 16, 2021 15:55 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा और श्रावस्ती जिले कोरोना वायरसस से मुक्त हो गए हैं। वहीं, विगत दिवस 38 जिलों में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया जबकि 36 जिलों में नए संक्रमितों की संख्या 10 से कम रही।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों की हुई बैठक में हालात की समीक्षा की गई।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए इस संबंध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसके दृष्टिगत कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्था को प्रभावी रूप से जारी रखा जाए।

उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 88 नए मामले प्रकाश में आये हैं। इस अवधि में 140 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। वर्तमान में राज्य में महज 1,339 उपचाराधीन मरीज हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री को सूचित किया गया कि गत 24 घंटे के दौरान कुल 2,60,581 नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार राज्य में अब तक कुल 6,18,53,252 नमूनों की जांच हो चुकी है। प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 98.6 प्रतिशत है।

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जनपद अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा और श्रावस्ती अब कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। विगत दिवस 38 जनपदों में कोरोना से संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया है, जबकि 36 जनपदों में इकाई अंक में नए संक्रमित मिले।

बैठक में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर काफी अधिक है। इसके दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे तथा बस स्टेशन पर रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 नियमावली बनायी जाए और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर