लाइव न्यूज़ :

बारात से लौट कर घर में सोने गईं बीजेपी नेता, सुबह देखा तो इनोवा कार का पहिया गायब था, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 29, 2020 20:23 IST

अलीगढ़ में कुछ चोरों ने एक महिला बीजेपी नेता के कार के पहियों पर भी हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देरात के अंधेरे में अलीगढ़ में महिला बीजेपी नेता के कार का एक पहिया ले उड़े चोरकार रात में घर से बाहर गली में खड़ी थी और चोरों ने मौका देख एक पहिया निकाल लिया

चोरी के ऐसे तो कई तरह के मामले आए दिन आते रहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेशअलीगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चोरों ने एक महिला बीजेपी नेता के कार के पहियों पर ही हाथ साफ कर दिया। कार रात में घर से बाहर गली में खड़ी थी। मौका देख रात के अंधेरे में चोर कार का पहिया ले उड़े। 

ये कार बीजेपी नेता और वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी की है। अज्ञात चोरों ने रात में पहिये चोरी ही नहीं किए बल्कि कार को ईट के सहारे खड़ा कर गए थे। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार मामला क्वारसी थाना इलाके के ज्ञान सरोवर कॉलोनी की घटना है। यहां  बीजेपी की वरिष्ठ नेता मीना कुमारी का आवास है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगालने में जुट गई है ताकि चोरों को लेकर सुराग हासिल हो सके।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी देर रात एक शादी समारोह से घर पहुंचीं थी। इसके बाद उन्होंने देर रात होने की वजह से अपनी इनोवा कार घर के बाहर ही खड़ी कर दी और घर के अंदर जाकर अंदर सो गईं।

वे सुबह जब घर से बाहर निकली तो देखा कि कार का एक पहिया ही गायब था। कार ईंट पर खड़ी रखी गई थी। इसके बाद मीना कुमारी ने इसकी सूचना इलाके में थाना अध्यक्ष छोटेलाल को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पुलिस को सीसीटीवी से चोरों को लेकर सुराग मिलने का अनुमान है। आरोपियों की तलाश को लेकर थाना अध्यक्ष ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos