लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश : छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर फेंका तेजाब

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:15 IST

Open in App

फिरोजाबाद, दो नवंबर फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गाँव में रविवार की रात खेत में सिंचाई कर लौट रही महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो उस पर चार लोगों ने तेज़ाब फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है जिसको देर रात पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि पीड़ित 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि जब रात में वह खेत से लौट रही थी तभी रास्ता रोककर उसके साथ चार लोगों ने छेड़खानी की और जब विरोध किया तो उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया। महिला ने दो आरोपियों को पहचान लेने की बात कही है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। महिला का उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। महिला का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे