लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: धर्म छिपाकर महिला का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2020 16:39 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ)

शाहजहांपुर (उप्र) 19 दिसंबर जिले में एक युवक द्वारा अपना धर्म छिपाकर दूसरे धर्म की महिला से नजदीकियां बढ़ाने और उसके बाद कथित रूप से उसका यौन शोषण करने एवं जबरन निकाहनामा पर दस्तखत करा धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है।

इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया और शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से शनिवार को बताया कि थाना कोतवाली अंतर्गत रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला के घर शहर का मोहम्मद सईद किराए पर रहने आया था और उसने अपना नाम सुनील कुमार बताया था और इसके बाद कथित साजिश के तहत उसने महिला से नजदीकियां बढ़ा ली।

उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला के साथ आरोपी ने पहली बार तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली तथा उसे वायरल करने की धमकी देने के साथ उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में आरोपी के परिजन भी यहीं आकर रहने लगे।

कुमार ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 दिसंबर को आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह धर्म परिवर्तन कर ले। जब उसने मना किया तो उसने जबरन निकाहनामे पर हस्ताक्षर करा लिए और महिला का शोषण करता रहा।

उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महामंत्री राजेश अवस्थी महिला को लेकर अपनी टीम के साथ शु्क्रवार को थाने पहुंचे और महिला की ओर से शहर कोतवाली में काजी समेत 12 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कराया।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सईद को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि प्रदेश में धर्मांतरण कानून बनने के बाद शाहजहांपुर जिले में यह पहला मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने महिला को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो