लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 4, 2021 18:58 IST

Open in App

भदोही (उप्र) चार नवंबर भदोही के ऊंज थाना इलाके से 14 साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कथित बलात्कार करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

ऊंज थाना की प्रभारी पूजा कौर ने बृहस्पतिवार को बताया की किशोरी 30 सितंबर को लापता हुई थी और परिजन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे बरामद करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि सर्विलांस तकनीक की मदद से लड़की को अंतत: चार दिन पहले एक नवंबर को बरामद किया गया और उसे चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष बुधवार को दर्ज कराए गए बयान में किशोरी ने प्रयागराज के रहने वाले व्यक्ति पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया।

कौर ने आरोपी की पहचान जाहिर नहीं की है लेकिन बताया कि उसे प्रयागराज-भदोही सीमा पर वहिदानगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा