उत्तरप्रदेश : आप नेता संजय सिंह ने छेड़छाड की शिकार 17 लड़कियों की सुरक्षा की मांग की

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:14 IST2021-12-11T22:14:13+5:302021-12-11T22:14:13+5:30

Uttar Pradesh: AAP leader Sanjay Singh demands protection of 17 molested girls | उत्तरप्रदेश : आप नेता संजय सिंह ने छेड़छाड की शिकार 17 लड़कियों की सुरक्षा की मांग की

उत्तरप्रदेश : आप नेता संजय सिंह ने छेड़छाड की शिकार 17 लड़कियों की सुरक्षा की मांग की

मुजफ्फरनगर, 11 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पिछले महीने स्कूल में कथित छेड़ाछाड़ की शिकार 17 छात्राओं को सुरक्षा देने की मांग शनिवार को की।

आप नेता जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पीड़ित लड़कियों के परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करवाई जाए और दोषियों को छह महीने के भीतर सजा दिलाई जाए।

सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन मामले में तेजी से कार्रवाई करने में असफल रहा, जिसकी वजह से 18 नवंबर की घटना में पांच दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई।

खबर के मुताबिक जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के नाम पर दूसरे स्कूल ले जाया गया। आरोप है कि स्कूल के दो प्रबंधकों ने लड़कियों रात को बंधक बनाया और कथित तौर पर उनसे छेड़छाड़ की।

पुलिस ने मामले में स्कूल के प्रबंधक योगेश चौहान और अर्जुन सिंह को पांच दिसंबर को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो लड़कियों के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh: AAP leader Sanjay Singh demands protection of 17 molested girls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे