लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:42 IST

Open in App

महोबा (उप्र), पांच मार्च उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्जकर शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक मुन्ना खां पर आरोप है कि उसने हिन्दू बनकर पिछड़े वर्ग की 21 वर्षीय विवाहित युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और ब्लैकमेल करके जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया, "बृहस्पतिवार को 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को महोबा शहर निवासी आरोपी युवक मुन्ना खां (25) गिरफ्तार कर लिया गया और उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया।"

प्राथमिकी के आधार पर उन्होंने बताया, "शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली पिछड़े वर्ग की 21 साल की एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि मुन्ना खां नामक युवक ने हिन्दू बनकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसी दौरान आठ दिसंबर 2020 को बिरादरी के लड़के से उसकी शादी हो गयी और वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहने लगी।"

पीड़िता के अनुसार उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को वह दिल्ली से अपने मायके आयी और उसी दिन मुन्ना उसे अपहृत कर उरई स्थित अपनी बहन के घर ले गया और वहां उसे 14 दिन रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहीं (उरई में) पर उसे खां के हिन्दू न होने का पता चला।

एसएचओ ने कहा, "युवती का आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो भी बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया।"

दुबे ने बताया कि आरोपी मुन्ना खां के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आज उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग