लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में एक किसान की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:41 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार से आ रही बस ने गन्ना से लदे भैंसे गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंसूरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में भैंसे की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अंकित अपने भाई राजेश के साथ भैंसागाड़ी पर गन्ना लादकर उसे चीनी मिल बेचने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि अंकित (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद इराते गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया और राजमार्ग को बाधित कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और रास्ता खाली कराया।

पुलिस मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र