लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: टेंपो और ट्रक की टक्कर, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2019 12:51 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

Open in App

 औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में शनिवार को ट्रक की जबरदस्त टक्कर से टेंपो सवार आठ लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य जख्मी हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे दिबियापुर बेला मार्ग पर जा रहे एक टेंपो ने सहायल थाना क्षेत्र के कचरियापुर गांव स्थित सौथरा तिराहे के पास एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश की।

तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गये और टेंपो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सुनीति ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं