लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में सट्टेबाज से रंगदारी वसूलने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:44 IST

Open in App

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 17 फरवरी इलाके में सट्टेबाजी का धंधा चलाने देने के लिए स्थानीय पुलिस को राजी करने के नाम पर सट्टेबाज से कथित रूप से रंगदारी मांगने के आरोप में खुद को पत्रकार बताने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपियों में से दो कुलदीप सक्सेना और अंश कौशिक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90,000 रुपये बरामद किए गए हैं। दो अन्य आरोपी फरार हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सट्टेबाज अशोक कुमार (60) ने आरोपियों से संपर्क करके स्थानीय प्रशासन को प्रभावित करने में मदद मांगी थी और उसके एवज में 1.60 लाख रुपये का भुगतान किया था।

बाद में चारों ने कुमार से और एक लाख रुपये मांगे और मना करने पर उसका पर्दाफाश करने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420 और 384 तथा भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अुनसार, सक्सेना स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र ‘बुलंदशहर एंटी-करप्शन मेल’ का संपादक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल