लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : यात्रियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक व्यक्ति की मौत, 20 लोग घायल

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:49 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 26 सितंबर जिले के औराई क्षेत्र में रविवार को यात्रियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राम लखन मिश्रा ने बताया कि जिले के चौरी थाना के भाला गाँव निवासी 95 साल के एक वृद्ध का अंतिम संस्कार करने के लिए गाँव के ही 45 लोग दो वाहनों से मिर्ज़ापुर के भोगांव गंगा घाट जा रहे थे। औराई के बभनौटी गाँव के पास उनमें से एक वाहन के चालक ने आगे जा रहे एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे खड्ड में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार रामेश्वर चौहान (42) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को शहर के दो निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।

मिश्रा ने बताया कि रामेश्वर चौहान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos