लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: नोएडा में 7 नए मामले, कुल पॉजिटिव केस 45, सीजफायर कंपनी को प्रशासन ने सीज किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2020 17:39 IST

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि बुधवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि देर रात आई एक अन्य रिपोर्ट में सेक्टर 28 व सेक्टर 37 में रहने वाले दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज जहां पर रहते थे, उस जगह को सेनेटाइज किया जा रहा है। दो लोग सीजफायर कंपनी में काम करने वाले लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 7 और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 45 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि बुधवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि देर रात आई एक अन्य रिपोर्ट में सेक्टर 28 व सेक्टर 37 में रहने वाले दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन्हें मिला कर कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज जहां पर रहते थे, उस जगह को सेनेटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो लोग सीजफायर कंपनी में काम करने वाले लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

मालूम हो कि सीजफायर कंपनी को जिला प्रशासन ने सीज कर दिया है। उक्त कंपनी के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। उक्त कंपनी में मार्च माह में तीन लोग विदेश से आए थे। जिसकी सूचना कंपनी के प्रबंधकों ने स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननोएडा समाचारनॉएडाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां