उत्तर प्रदेश : 320 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:57 IST2021-01-02T16:57:17+5:302021-01-02T16:57:17+5:30

Uttar Pradesh: 320 kg cannabis recovered, one smuggler arrested | उत्तर प्रदेश : 320 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : 320 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर (उप्र), दो जनवरी जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हसवा चौराहा के पास पुलिस ने एक कन्टेनर ट्रक से 320 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस सिलसिले में एक व्यक्ति की गिरफ्तार भी हुई है।

पुलिस के अनुसार यह गांजा भुवनेश्वर, ओडिशा से हरियाणा ले जाया जा रहा था।

थरियांव के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर हसवा चौराहा के नजदीक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) लखनऊ, नॉरकोटिक्स विभाग और पुलिस के संयुक्त दल ने भुवनेश्वर से रेडीमेड कपड़े लादकर हरियाणा जा रहे एक कन्टेनर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कपड़ो के बीच 64 पैकेटों में छुपा कर रखा गया 320 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कन्टेनर ट्रक के चालक धीरेंद्र उर्फ जितेंद्र यादव निवासी बरेली (उप्र) को गिरफ्तार किया गया है।

सीओ ने गिरफ्तार चालक धीरेंद्र के हवाले से बताया कि गांजा भुवनेश्वर, ओडिशा से हरियाणा के गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गयी है।

कुमार ने बताया कि कन्टेनर ट्रक जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh: 320 kg cannabis recovered, one smuggler arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे