लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: औरैया सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई 26

By भाषा | Updated: May 18, 2020 05:50 IST

अधिकारियों के अनुसार दोनों ही वाहनों पर वे मजदूर सवार थे, जिन्हें लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिल रहा था और उनके पास ना तो पैसा था और ना ही भोजन का प्रबंध । ये सभी अपने घरों को जल्द से जल्द पहुंचना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के औरैया सड़क हादसे में घायल एक और प्रवासी मजदूर की रविवार को मौत हो जाने के साथ मृतक संख्या बढ़कर 26 हो गई है।मृतकों की संख्या का ताजा आंकड़ा बताते हुए पुलिस ने कहा कि हादसे में अब तक कुल 26 प्रवासी मजदूरों की मौत हुई है, जबकि 34 अन्य घायल हैं ।

उत्तर प्रदेश के औरैया सड़क हादसे में घायल एक और प्रवासी मजदूर की रविवार को मौत हो जाने के साथ मृतक संख्या बढ़कर 26 हो गई है। औरैया पुलिस ने एक बयान में बताया कि शनिवार तड़के लगभग तीन बजे ट्रक और डीसीएम वाहन के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनाने गड्ढे में पलट गये। इस हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी थी, जबकि 36 अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तिकौली गांव में शिवाजी ढाबे के निकट हुई। मृतकों की संख्या का ताजा आंकड़ा बताते हुए पुलिस ने कहा कि हादसे में अब तक कुल 26 प्रवासी मजदूरों की मौत हुई है, जबकि 34 अन्य घायल हैं ।

पुलिस के अनुसार दोनों ही वाहनों के ड्राइवरों, मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ औरैया के कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता, महामारी कानून और मोटर वाहन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है ।

दोनों ही वाहनों के ड्राइवरों, मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं । दुर्घटना में घायल 32 प्रवासी मजदूरों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राज कुमार ने बताया कि चार प्रवासी मजदूरों की हालत अत्यंत चिन्ताजनक है। सात अन्य मजदूरों की हालत गंभीर है । अन्य मजदूरों को उपचार के बाद दो दिन में अस्पताल से छुटटी मिल सकती है।

औरैया हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक सुनीति ने अजीतमल के अनंतराम टोल प्लाजा पर अन्य राज्यों से ट्रकों पर सवार हो कर आ रहे 4,200 श्रमिकों को उतरवाया और स्वास्थ्य जांच के बाद 22 बसों से रवाना किया। पुलिस ने बताया कि टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के लिए एसपी ने एक उपनिरीक्षक सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शनिवार को बताया था कि अधिकांश मजदूर बोरियों के नीचे दब कर मर गये । कुछ ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया । अधिकारियों ने बताया कि डीसीएम वाहन दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रहा था । कुछ मजदूर चाय पीना चाहते थे। इसलिए वाहन को एक ढाबे पर रोका गया था।

अधिकारियों के अनुसार दोनों ही वाहनों पर वे मजदूर सवार थे, जिन्हें लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिल रहा था और उनके पास ना तो पैसा था और ना ही भोजन का प्रबंध । ये सभी अपने घरों को जल्द से जल्द पहुंचना चाहते थे।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है । सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने फिर से कहा है कि सभी सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए निर्देश दिये गये हैं कि कोई भी ट्रक जैसे असुरक्षित साधन से यात्रा ना करे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया