लाइव न्यूज़ :

यूपी: दिवाली से पहले योगी सरकार ने दिया झटका, 25 हजार होमगार्ड्स की नौकरी छिनी, बजट का हवाला देकर हटाया गया

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2019 14:37 IST

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के बराबर वेतन देने के फैसले के बाद से बजट का भार बढ़ गया था। इसके बाद इन होमगार्ड्स को हटाने का फैसला लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने 25 हजार होमगार्ड्स को बजट का हवाला देकर हटायाहोमगार्ड्स के ड्यूटी के दिन भी घटाये गये, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ने लगा था बजट का बोझ

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग से 25,000 होमगार्ड की छुट्टी कर दी गई है। प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस हेडक्वॉर्टर की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि 25,000 जवानों को उनकी ड्यूटी से हटाया जाता है। इस आदेश के अनुसार, '25 हजार जवानों को हटाने का यह फैसला इस साल 28 अगस्त को उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।' 

इन जवानों को बजट का हवाला देते हुए हटाने का फैसला हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी में करीब 90,000 होमगार्ड हैं। इनके रोजगार के लिए भी इस समय मुश्किल घड़ी है। नेटवर्क-18 की रिपोर्ट के अनुसार दरअसल, इनके एक महीने में ड्यूटी के दिन को 25 से घटाकर 15 कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के बराबर वेतन देने के फैसले के बाद से बजट का भार बढ़ गया था। इसके बाद इन्हें हटाने का फैसला लिया गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के सिपाही के अनुसार ही होमगार्ड्स को भी उतना ही रोजाना भत्ता देने का फैसला दिया था। पुलिस बल की कमी की वजह से यूपी होमगार्ड को कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगाने का निर्णय पूर्व में लिया गया था। ज्यादातर होमगार्ड राज्य में ट्रैफिक व्यवस्था में लगे हैं।

होमगार्ड पूर्व में 500 रुपये के रोजाना भत्ता पाते थे लकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह 672 रुपये हो गया है। इससे यूपी पुलिस के बजट पर अत्यधिक भार हो गया था। बता दें कि होमगार्ड एक निश्चित मासिक वेतन नहीं पाते हैं। उनका वेतन उनके काम के दिन के हिसाब से तय किया जाता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों