लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी बोले-किसानों का इंकलाब, बाइस में बदलाव, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2021 16:58 IST

उत्तर प्रदेश चुनाव: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों और युवाओं ने मिलकर भाजपा को भगाने का फैसला लिया कर लिया है।अखिलेश यादव ने दावा किया कि गठबंधन, किसानों को उनका हक दिलाएगा।भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है।

मेरठः समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने मेरठ में एक संयुक्त रैली की। दोनों नेता ने भाजपा और योगी सरकार पर हमला किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश में बदलाव की शुरुआत आज हो गई है।’’

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ के लोग बदलाव चाहते हैं, यूपी में युवाओं के पास नौकरी नहीं है, यहां के किसान बीजेपी सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। भाजपा सरकार के झूठे वादों से उन्हें मूर्ख बनाया गया। यहां डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। गन्ना किसान अपना बकाया भुगतान चाहते हैं।

योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री से कहना चाहिए कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला समाजवादी पार्टी ने रखी थी और उन्हें लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के बारे में भी सोचना चाहिए।उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर दबथुआ गांव में मंगलवार को हुई रैली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की।

अखिलेश यादव ने रैली में जमा भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘इस समय का उत्साह बता रहा है कि वर्ष 2022 में बदलाव होगा।’’ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ इस बार पश्चिम (उत्तर प्रदेश) में भाजपा का सूरज नहीं उगेगा। यहां के किसानों और युवाओं ने मिलकर भाजपा को भगाने का फैसला लिया कर लिया है।’’ सपा प्रमुख ने कहा,‘‘उनका गठबंधन चाहता है कि किसानों को उनका हक मिले और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर ठोस फैसला हो।

लेकिन भाजपा किसानों के हक में फैसला नहीं करना चाहती है।’’ अखिलेश यादव ने दावा किया कि गठबंधन, किसानों को उनका हक दिलाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है। मान छीना है, भाजपा को जाना होगा।’’ सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने हवाई जहाज बेच दिये, एयरपोर्ट बेच दिये, रेलवे स्टेशन बेच दिये। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाने का क्या हुआ। आज मोटरसाइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन भाईचारे को मजबूत करने लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं।’’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं। वे बस हमारे बीच खाई पैदा करते हैं।’’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘ जो पैदा करें खाई, वही भाजपाई।’’ उन्होंने इसके साथ ही लोगों से चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह की विरासत को बचाने के लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। सपा प्रमुख ने सरकार बनने पर किसानों का बकाया भुगतान करने और सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। उन्होंने भाजपा के विकास के दावों का माखौल उड़ाते हुए कहा, ‘‘ भाजपा की हर बात झूठी है। विकास का फिल्मी घोड़ा है, जो दौड़ता दिखता है लेकिन असल में दौड़ता नहीं है।’’

वहीं, जयंत चौधरी ने गठबंधन के बारे में कहा, ‘‘ अखिलेश जी और मैं एक साथ इस संबंध की घोषणा कर रहे हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार का पहला काम शहीद किसानों का स्मारक बनाना होगा, जो चौधरी चरण सिंह की इस जमीन पर प्रदर्शन करने के दौरान मारे गए।’’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘भाजपा वाले अपने को फायर ब्रांड नेता कहते हैं, लेकिन उनमें कोई फयर ब्रांड नेता नहीं है। अगर होते तो जब उत्तर प्रदेश में किसानों पर अत्याचार हो रहा था तब वह कहां थे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ योगी जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) औरंगजेब से शुरुआत करते हैं या जाते हैं कैराना। नौजवान मजदूर बनने को पलायन करता है। यह उन्हें दिखाई नहीं देता। बिजनौर में उद्घाटन करने के दौरान ही सड़क टूट गई।’’ रालोद अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ बाबा (योगी) तभी खुश नजर आते हैं जब बछड़ों के बीच होते हैं। उन्हें गोरखपुर भेज दो।

सरकारी काम उनसे संभल नहीं रहा। हम भूल नहीं सकते किसानों को रौंदा गया था।’’ गौरतलब है कि जयंत चौधरी और अखिलेश तय कार्यक्रम से करीब एक घंटा विलंब से दोपहर बाद एक बजकर 19 मिनट पर दबथुवा रैलीस्थल पहुंचे थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीजयंत चौधरीराष्ट्रीय लोक दलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर