लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : 16 बच्चों को ट्रेन से उतारा गया, पुलिस कर रही है मानव तस्करी के पहलू से जांच

By भाषा | Updated: September 9, 2021 23:36 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर सोलह बच्चों को इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन से सुरक्षित उतारा गया कि उन्हें कथित तौर पर तस्करी करके बिहार से पंजाब ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि बच्चों के साथ मौजूद 11 लोगों से पूछताछ की जा रही है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी फजल रहमान खान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि असम के गुवाहाटी से चलने वाली एक ट्रेन से कुछ बच्चों को तस्करी करके बिहार से पंजाब ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की मदद से 16 बच्चों और 11 व्यस्कों को ट्रेन से उतारा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है और उन्हें पुलिस की निगरानी में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि बच्चों के साथ मौजूद लोग अभी तक उनके साथ अपने संबंध का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं दे सके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे