लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: आजमगढ़ में दलित समुदाय की बस्ती पर हमले के मामले में 12 गिरफ्तार, 7 फरार आरोपियों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: June 13, 2020 12:21 IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दलित बस्ती पर हमले के मामले में 12 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सात आरोपी फरार हैं और पुलिस इनकी भी तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ जिले में दलित समुदाय की बस्ती हुए हमले के मामले में 12 लोग गिरफ्तारसात फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित, रासुका के तहत की जा रही है कार्रवाई

आजमगढ़ जिले में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर आइमा गांव में लड़कियों के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद दलित समुदाय की बस्ती हुए हमले के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने महराजगंज कोतवाली के कोतवाल को निलंबित कर दिया है, जबकि सात फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस की चार टीमें फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को बताया कि सिकंदरपुर आइमा गांव में बुधवार देर शाम दलित समुदाय के लोगों की बस्ती की लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की।

बस्ती के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो एक विशेष समुदाय के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बस्ती पर हमला किया, जिसमें 12 लोग घायल हो गये थे।

बस्ती के लोगों ने बृहस्पतिवार को नौ नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना में शामिल परवेज, फैजान, नूर आलम, सदरे आलम, हमीर, आरिफ, आसिफ, मेराज और सुहैल सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार सात आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि घटना में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गयी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना में लापरवाही बरतने पर महराजगंज कोतवाल अरविंद पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआजमगढ़up police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया