लाइव न्यूज़ :

यूपी: महज 12 साल पुराना पुल तीन टुकड़ों में बंट कर गिरा, बाल-बाल बचे कार सवार, मायावती ने किया था उद्घाटन

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2021 15:49 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में करीब 12 साल पुराना एक पुल टूट गया। घटना सोमवार तड़के करीब तीन बजे की है। हादसे के समय एक कार पुल से गुजर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गिरा पुल, 2009 में हुआ था उद्घाटन।हादसे के समय पुल से एक कार भी गुजर रही थी, कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई।पुल टूटने से कलान तहसील का जिला मुख्यालय से सीधे संपर्क भी टूटा।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में रविवार रात अचानक एक पुल गिर गया। घटना के समय एक कार वहां से गुजर रही थी, जो हादसे के कारण बीच में ही फंस गई। गनीमत ये रही कि इसमें सवार 5 लोगों को मामूली चोट आई और जान बच गई। 

हैरान करने वाली बात ये है कि पुल का उद्घाटन 2009 में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। हालांकि, उद्घाटन के 12 साल में ही इसका दम निकल गया। ये पुल रामगंगा और बहगुल नदी पर बना है और इसकी लंबाई करीब 2 किलोमीटर है। बहरहाल, पुल के गिरने से शाहजहांपुर-बदायूं मार्ग पर आवागमन रूक गया है।

तीन टुकड़ों में बंट गया पुल

स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल की हालत पिछले कुछ सालों से जर्जर होने लगी थी। यही नहीं, इस पर 6 अक्टूबर से 22 नवंबर तक मरम्मत का काम भी चला था। मरम्मत जहां की गई थी, उसी जगह के पास करीब 70 फीट का हिस्सा 3 टुकड़ों में बंट कर गिरा है।

इस पुल के लिए 1992 में सपा सरकार के शासन काल में मुलायम सिंह यादव ने नींव रखी थी। तमाम लेटलतीफी और राजनीति के बीच 17 साल बाद ये बनकर तैयार हुआ और 2009 में मायावती ने इसका उद्घाटन किया था। 

हादसे के समय पुल के बीच में थी कार

पुल टूटने से घायल हुए कार सवारों के अनुसार वे प्रयागराज से आ रहे थे। पुल के एक हिस्से पर उनकी कार थी। इसी दौरान पुल टूट गया और उनकी कार नीचे आने लगी। राहत की बात ये रही कि ब्रेक लगाने से कैसे भी कार रूक गई और सभी उससे बाहर आने में कामयाब रहे।

बहरहाल, पुल टूटने से कलान तहसील का जिला मुख्यालय से भी सीधे संपर्क खत्म हो गया है। अब कलान के लोगों को 65 किलोमीटर ज्यादा सफर कर फर्रुखाबाद से राजेपुर होते हुए शाहजहांपुर आना होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशमायावतीमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है