लाइव न्यूज़ :

109 साल की महिला को बनाया कोरोना वैक्सीनेशन की ब्रांड एंबेसडर, पीएम मोदी ने मन की बात में की थी प्रशंसा 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 26, 2021 21:46 IST

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 109 साल की एक महिला ने वैक्सीन लगवाकर लोगों को प्रेरित किया है। जिसके बाद जिले के डीएम ने उन्हें जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल की है। 

Open in App
ठळक मुद्देजालौन में 109 साल की रामदुलैया को जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रामदुलैया का जिक्र किया था। रामदुलैया करीब दो महीने पहले ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। 

देश में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखी जा रही है। इनमें ऐसे कई लोगों का योगदान है जो दूसरों के लिए नजीर बन गए हैं। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 109 साल की एक महिला ने वैक्सीन लगवाकर लोगों को प्रेरित किया है। जिसके बाद जिले के डीएम ने उन्हें जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल की है। 

जालौन के वीरपुरा की निवासी रामदुलैया 109 साल की हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में रामदुलैया का जिक्र किया था और इस उम्र में भी वैक्सीनेशन के प्रति लगाव के लिए उनकी प्रशंसा की थी।

सकारात्मक संदेश देने की कोशिश

अब जिला प्रशासन भी हरकत में आया है। डीएम प्रियंका निरंजन की पहल पर रामदुलैया को जिलो का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। डीएम का मानना है कि इससे वैक्सीनेशन के प्रति लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगावाएंगे। 

दोनों डोज लगवा चुकी हैं 

रामदुलैया ने कोरोना की पहली डोज 18 मार्च को ली थी और दूसरी डोज 18 अप्रैल को लगवाई। वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और दैनिक दिनचर्या अच्छी है। उन्हें जिले की पहली महिला ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। जिससे की जिले में कोरोना के खिलाफ जारी जंग को जीता जा सके। 

जिले में रामदुलैया की चर्चा

जिले में रामदुलैया की काफी चर्चा है। लोग उन्हें एक उदाहरण के रूप में देख रहे हैं। यही कारण है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिससे की हर युवा और बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो