109 साल की महिला को बनाया कोरोना वैक्सीनेशन की ब्रांड एंबेसडर, पीएम मोदी ने मन की बात में की थी प्रशंसा 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 26, 2021 21:46 IST2021-06-26T21:43:28+5:302021-06-26T21:46:49+5:30

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 109 साल की एक महिला ने वैक्सीन लगवाकर लोगों को प्रेरित किया है। जिसके बाद जिले के डीएम ने उन्हें जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल की है। 

Uttar Pradesh 109 year old woman made brand ambassador of corona vaccination in jalaun | 109 साल की महिला को बनाया कोरोना वैक्सीनेशन की ब्रांड एंबेसडर, पीएम मोदी ने मन की बात में की थी प्रशंसा 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsजालौन में 109 साल की रामदुलैया को जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रामदुलैया का जिक्र किया था। रामदुलैया करीब दो महीने पहले ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। 

देश में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखी जा रही है। इनमें ऐसे कई लोगों का योगदान है जो दूसरों के लिए नजीर बन गए हैं। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 109 साल की एक महिला ने वैक्सीन लगवाकर लोगों को प्रेरित किया है। जिसके बाद जिले के डीएम ने उन्हें जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल की है। 

जालौन के वीरपुरा की निवासी रामदुलैया 109 साल की हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में रामदुलैया का जिक्र किया था और इस उम्र में भी वैक्सीनेशन के प्रति लगाव के लिए उनकी प्रशंसा की थी।

सकारात्मक संदेश देने की कोशिश

अब जिला प्रशासन भी हरकत में आया है। डीएम प्रियंका निरंजन की पहल पर रामदुलैया को जिलो का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। डीएम का मानना है कि इससे वैक्सीनेशन के प्रति लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगावाएंगे। 

दोनों डोज लगवा चुकी हैं 

रामदुलैया ने कोरोना की पहली डोज 18 मार्च को ली थी और दूसरी डोज 18 अप्रैल को लगवाई। वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और दैनिक दिनचर्या अच्छी है। उन्हें जिले की पहली महिला ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। जिससे की जिले में कोरोना के खिलाफ जारी जंग को जीता जा सके। 

जिले में रामदुलैया की चर्चा

जिले में रामदुलैया की काफी चर्चा है। लोग उन्हें एक उदाहरण के रूप में देख रहे हैं। यही कारण है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिससे की हर युवा और बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आए। 

Web Title: Uttar Pradesh 109 year old woman made brand ambassador of corona vaccination in jalaun

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे