लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, अधिकारियों और कर्मचारियों को गरिमा के अनुरूप पोशाक पहनने के निर्देश

By अभिषेक पारीक | Updated: July 17, 2021 21:31 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में जींस-टीशर्ट पहनने पर एक आदेश जारी कर रोक लगा दी गई है। इसके लिए विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी विधानसभा सचिवालय में जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक लगाई गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सचिवालय की गरिमा के अनुरूप पोशाक पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें उन्हें विधानसभा सचिवालय में जींस और टीशर्ट नहीं पहनकर आने के लिए कहा गया है। इसके लिए विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव की ओर से कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया गया है। साथ ही आदेश में कहा गया है कि सचिवालय की गरिमा के अनुरूप ही पोशाक धारण करें। 

इसे लेकर संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार मिश्र ने आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है, ‘मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि विधान सभा सचिवालय के कार्मिक कार्यालय अवधि में टी-शर्ट एवं जीन्स अथवा इसी प्रकार के अन्य परिधानों को धारण नहीं करेंगे। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से यह अपेक्षित है कि वे विधानसभा सचिवालय की गरिमा के अनुरूप कार्यालय अवधि में औपचारिक पोशाक धारण करेंगे।‘

 

संयुक्त सचिव की ओर से आदेश जरूर जारी किया गया है। हालांकि इसके निर्देश उन्हें ऊपर से मिले हैं। ऑर्डर में इस बारे में साफ लिखा गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि किसने उन्हें यह लिखने के लिए कहा है। 

आदेश 15 जुलाई को जारी किया

साथ ही आदेश में जीन्स और टी-शर्ट के साथ इसी प्रकार के अन्य परिधानों का भी उल्लेख है। किस परिधान को जींस और टीशर्ट जैसा माना जाएगा, इसे लेकर भी स्पष्टता नहीं है। यह आदेश 15 जुलाई को जारी किया गया था। 

जींस पर हो चुका है बवाल 

इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जींस को लेकर दिए बयान को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। रावत ने कहा था कि संस्कारों के अभाव में युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे हैं और घुटनों पर फटी हुई जींस पहनकर खुद को बड़े बाप का बेटा समझते हैं। ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। साथ ही उन्होंने इसे लेकर एक किस्सा भी सुनाया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos