लाइव न्यूज़ :

उस्मानी जहां पर भी हो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए : अनिल देशमुख

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:43 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र एवं पिछले हफ्ते पुणे में आयोजित एल्गार परिषद के कार्यक्रम में दिए गए भाषण में कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी शरजील उस्मानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी राज्य में हो।

उन्होंने कहा कि पुलिस 30 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के वीडियो की जांच कर रही है और उत्तर प्रदेश निवासी उस्मानी के खिलाफ उसकी कथित ‘अपमानजनक टिप्पणी’ के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने एएमयू के पूर्व छात्र उस्मानी के खिलाफ मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा-153(ए) (धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों में द्वेष पैदा करने आदि) के तहत मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी भाजपा ने अपने भाषण के जरिये कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपी उस्मानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘पुलिस ने 30 जनवरी को पुणे में एल्गार परिषद के कार्यक्रम के वीडियो क्लिप की जांच की है और शरजील उस्मानी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह इस समय महाराष्ट्र में नहीं है लेकिन हम उसे गिरफ्तार करेंगे, चाहे वह बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात या किसी भी राज्य में हो।’’

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के स्थानीय नेता प्रदीप गवडे ने उस्मानी के खिलाफ पुणे के स्वरगेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस बीच, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उस्मानी की गिरफ्तारी करने में मदद मांगी है।

मीडिया में जारी पत्र में पाटिल ने आदित्यनाथ से मांग की है कि वह अपने राज्य के अधिकारियों को एएमयू के पूर्व छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दें।

पाटिल ने इस पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भी इस मामले को लेकर आलोचना की है।

उन्होंने पत्र में लिखा, शरजील उस्मानी ने 30 जनवरी को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद के कार्यक्रम में कथित तौर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया, हम आपसे (योगी आदित्यनाथ) से अपील करते हैं कि आप उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने एवं गिरफ्तार करने का आदेश दें।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि देश में नजीर पेश हो एवं कोई अन्य भविष्य में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने की हिम्मत नहीं कर सके।’’

पाटिल ने कहा कि उस्मानी का भाषण देशद्रोह की प्रकृति का था।

उन्होंने कहा, ‘‘ उस्मानी ने नफरत फैलाने के इरादे से यह भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल देशद्रोह से कम नहीं है।’’

पाटिल ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की 12.5 करोड़ जनता इस बात को मान चुकी है कि उद्धव ठाकरे की सरकार उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी क्योंकि इस घटना को हुए पांच दिन बीत चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन