लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-मेरठ गलियारे पर माइक्रो टनलिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहे: एनसीआरटीसी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से बुधवार को कहा गया कि ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ’ के दिल्ली-मेरठ गलियारे पर निर्माणाधीन आनंद विहार स्टेशन पर पाइपलाइन, सीवर संबंधी अलग-अलग कार्यों (यूटिलिटी डाइवर्जन वर्क) के लिए ‘माइक्रो टनलिंग’ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उसने बताया कि यहां पर यूटिलिटी डाइवर्जन वर्क दिल्ली जल बोर्ड की सीवर लाइन से संबंधित है। सीवर लाइन इस स्थान पर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के गलियारे से होकर गुजर रही है।

दिल्ली-मेरठ गलियारा 82 किमी लंबा है और इस पर आरआरटीएस के 22 स्टेशन हैं जिनमें से चार दिल्ली में होंगे। यह गलियारा राष्ट्रीय राजधानी को गाजियाबाद, मोदी नगर और मेरठ से जोड़ेगा।

एनसीआरटीसी ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘माइक्रो टनलिंग तकनीक भूमिगत सुरंग निर्माण की तकनीक है जिसका आमतौर पर इस्तेमाल जलनिकासी पाइपलाइन समेत अन्य कामों की खातिर छोटी-छोटी सुरंगे बनाने के लिए किया जाता है ताकि निर्माण के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।’’

इसमें बताया गया कि उपरोक्त तकनीक के इस्तेमाल से उस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होती और इसका इस्तेमाल खासतौर से व्यस्त इलाकों में किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि आनंद विहार आरआरटीएस यात्रियों के आवागमन के लिहाज से बहुत व्यस्त इलाका है। यहां पर मेट्रो की दो लाइन, एक रेलवे स्टेशन और दो अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा