लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर का तर्कसंगत तरीके से इस्तेमाल करें : आईएमए ने चिकित्सकों से कहा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने चिकित्सा बिरादरी से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन का तर्कसंगत तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित करने का मंगलवार को आग्रह किया।

डॉक्टरों के संगठन ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के कारण रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग अचानक से बढ़ गयी है। इस वजह से मांग और आपूर्ति में अंतर पैदा हो गया और लोगों की अकारण घबराहट फैल गयी है।

आईएमए ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रमाण आधारित फायदे की संभावना से अलग कई स्थानों पर इस दवा के अतार्किक तरीके से इस्तेमाल के कारण ऐसा हुआ है। लोगों के साथ चिकित्सा समुदाय को इंजेक्शन के बारे में पूरी तरह पता होना चाहिए और तर्कसंगत तरीके से इसका प्रयोग करना चाहिए ताकि जिस मरीज को यह दवा दी जाए, उसे फायदा हो।’’

आईएमए ने दोहराया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के लिए जारी क्लीनिकल प्रबंधन निर्देश के मुताबिक रेमडेसिविर का मध्यम लक्षण के मामलों में कोई भूमिका नहीं है और मध्यम बीमारी वाले मरीजों के (जो ऑक्सीजन की मदद पर हैं) लिए इस पर विचार किया जा सकता है।

आईएमए ने कहा है कि नागरिकों और चिकित्सकों की सामाजिक जिम्मेदारी है कि इस दवा को देश के नागरिकों के लिए उपलब्धता बहाल रखी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब