लाइव न्यूज़ :

तटीय क्षेत्रों में बीआरओ के बजाय अन्य संगठन की सेवा ली जाए: संसदीय समिति ने रक्षा मंत्रालय से कहा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर संसद की एक स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि रक्षा मंत्रालय को देश के तटीय इलाकों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के बजाय किसी अन्य संगठन की सेवा लेनी चाहिए।

समिति ने यह भी कहा कि मंत्रालय को इस बात को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाना चाहिए कि एक बड़ा आतंकी हमला (26/11) समुद्री मार्ग से ही किया गया था।

रक्षा मामले की स्थायी समिति ने कहा कि समिति ने पहले अनुशंसा की थी कि मौजूदा खतरों की आशंका और सशस्त्र बलों जरूरतों को देखते हुए तटीय इलाकों में बीआरओ की जरूरत को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से एक समग्र अध्ययन कराया जाए।

यह रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा के पटल पर रखी गई।

समिति ने सिफारिश की है कि बीआरओ उत्तरी सीमा पर सामरिक अवसंरचना का विकास करने में जुटा हुआ है और ऐसे में रक्षा मंत्रालय की ओर से तटीय इलाकों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए अन्य संगठन की सेवा लेने पर विचार किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos