लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन की नई खेप का उपयोग सिर्फ 18-44 आयुवर्ग में दूसरी खुराक लेने वालों के लिए : आतिशी

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली को रविवार शाम को 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिये कोवैक्सीन टीके की 40 हजार खुराक की नई खेप मिल गई है और इसका इस्तेमाल सिर्फ उन लोगों के लिये किया जाएगा, जिन्हें इस श्रेणी में दूसरी खुराक दी जानी है। आप विधायक आतिशी ने यह जानकारी दी।

दैनिक टीकाकरण बुलेटिन जारी करते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने कहा कि 18-44 आयुवर्ग में दिल्ली के पास 40840 टीकों का भंडार है जिसमें से 40300 कोवैक्सीन हैं।

आतिशी ने कहा, “कोवैक्सीन की 40 हजार खुराकों का इस्तेमाल सिर्फ उन लोगों के लिये किया जाएगा, जिन्हें 18-44 आयुवर्ग में मई की शुरुआत में इस टीके की पहली खुराक लग चुकी है और अब उन्हें दूसरी खुराक दी जानी है।”

दिल्ली सरकार ने रविवार को निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया था कि जून के महीने या अगले आदेश तक कोवैक्सीन टीके 18 से 44 आयुवर्ग में सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जाए जिन्हें इसकी दूसरी खुराक दी जानी है।

राष्ट्रीय राजधानी के निजी अस्पतालों में रविवार को कुल 15707 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि रविवार होने की वजह से दिल्ली के सभी सरकारी टीकाकरण केंद्र बंद थे।

आतिशी ने कहा कि 45 साल से ज्यादा आयुवर्ग के लिए कुल 582830 टीके उपलब्ध हैं जिनमें से 561480 कोविशील्ड हैं और 21350 कोवैक्सीन की खुराक हैं।

दिल्ली में अब तक 5667211 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 1285000 लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है।

आतिशी ने कहा कि शहर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिये, विशेष तौर पर 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में, दिल्ली सरकार ने ‘जहां वोट वहां टीकाकरण’ अभियान शुरू किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि इस अभियान के तहत दिल्ली सरकार जल्द ही बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को घर-घर जाकर योग्य लोगों को टीकाकरण के लिये समय आवंटित करने भेजेगी जिससे वो अपने घर के निकट स्थित मतदान केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकें।

उन्होंने कहा कि टीकों की पर्याप्त आपूर्ति होने पर यह कवायद 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिये दोहराई जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 45 साल से ज्यादा उम्र के 57 लाख लोग हैं, जिनमें से 27 लाख को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 30 लाख लोगों को टीका लगना अभी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो