लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एमबीवीवी पुलिस थाना क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

By भाषा | Updated: November 19, 2021 11:08 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 नवंबर मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय के सीमा क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित अत्यंत हल्के विमानों और एयर मिसाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय सीमा क्षेत्र में महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों के कुछ हिस्से आते हैं।

आयुक्तालय ने आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा जारी की।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विजयकांत सागर द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘‘एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय के सीमा क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित अत्यंत हल्के विमानों और एयर मिसाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है।’’

यह आदेश 17 नवंबर से लागू हुआ और अगले साल 11 जनवरी तक लागू रहेगा।

आदेश ने कहा गया कि लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?