लाइव न्यूज़ :

चुनाव के दौरान बेनामी धन का इस्तेमाल : चुनाव आयोग मध्यप्रदेश के शीर्ष अधिकारियों से करेगा चर्चा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर चुनाव आयोग अगले महीने मध्यप्रदेश के शीर्ष अधिकारियों को बुलाकर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान काले धन के इस्तेमाल में कथित भूमिका के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों और अन्य के खिलाफ ‘आपराधिक कार्रवाई’ शुरू करने को लेकर अपने आदेश से उन्हें अवगत कराएगा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सहयोगियों पर आयकर विभाग के छापे के बाद यह मामला सामने आया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने स्पष्ट कर दिया कि अधिकारियों को ‘‘तलब नहीं किया जाएगा’’ बल्कि आयोग द्वारा उन्हें बुलाया जाएगा।

अरोड़ा ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आयोग मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और गृह सचिव को 10 जनवरी को बुलाकर चर्चा करेगा कि क्या कदम उठाए गए हैं...उन्हें प्रगति से अवगत कराने के लिए बुलाया जाएगा।’’

आयोग ने 16 दिसंबर को एक बयान जारी कर कहा था कि उसने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को तीन आईपीएस अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ ‘आपराधिक कार्रवाई’ की शिकायत दर्ज करने को कहा है। पिछले साल आम चुनाव के दौरान कमलनाथ के करीबी सहयोगियों पर आयकर विभाग के छापे के बाद काले धन के इस्तेमाल में इन अधिकारियों की भूमिका कथित तौर पर सामने आयी थी।

आयोग ने केंद्रीय गृह सचिव से भी आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ ‘उपयुक्त विभागीय कार्रवाई’ शुरू करने को कहा है और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव से भी राज्य की पुलिस सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ ‘‘इसी तरह की कार्रवाई’’ के लिए कहा है।

चुनाव आयोग के एक बयान में कहा गया कि सीबीडीटी की रिपोर्ट में आयोग को बताया गया कि किसी खास राजनीतिक दल की ओर से अनधिकृत तरीके से बेनामी रकम के लेन-देन में कुछ लोग शामिल थे।

ईसी की रिपोर्ट में किसी पार्टी का नाम नहीं लिया गया लेकिन कई खबरों में कहा गया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कांग्रेस का जिक्र किया था।

बयान में कहा गया, ‘‘रिपोर्ट में खास तौर पर बेनामी रकम के लेन-देन में सरकारी सेवकों की संलिप्तता उजागर की गयी। ’’

चुनाव आयेाग के सूत्रों ने तीनों आईपीएस अधिकारियों की पहचान सुशोभन बनर्जी, संजय माने, वी मधु कुमार और राज्य पुलिससेवा के अधिकारी अरूण मिश्रा के तौर पर की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण