लाइव न्यूज़ :

बैलेट का इस्तेमाल, ईवीएम का समर्थन करने वाले दलों को हरायेगा : राकांपा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:00 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कहा कि अगर मतदान के दौरान बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है तो ईवीएम के कारण जिन लोगों ने चुनाव जीते हैं वे सब 2024 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव हार जायेंगे ।

किसी पार्टी अथवा व्यक्ति का नाम लिये बगैर राकांपा के महाराष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि पार्टी एवं पार्टी के लोग सच्चे अर्थों में यह जानते हैं कि प्रदेश में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर 100 फीसदी बैलेट पेपर का इस्तेमाल होता है तो जिन लोगों ने ईवीएम के इस्तेमाल से चुनाव जीते हैं, वे हार जायेंगे ।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य विधानसभा से एक ऐसा कानून बानाने के लिये कहा है जिसके तहत मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये ईवीएम एवं बैलेट पेपर, दोनों का विकल्प उपलब्ध हो । राकांपा प्रवक्ता का यह बयान इसके एक दिन बाद आया है।

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल अतीत में चुनाव में ईवीएम में छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाते हुये निर्वाचन आयोग से बैलेट पेपर प्रणाली वापस लाने की मांग कर चुके हैं ।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिये विपक्ष पर निशाना साधती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos