लाइव न्यूज़ :

कॉर्बेट में वन मार्ग बहने के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एटीवी और ड्रोन कैमरों का उपयोग

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:16 IST

Open in App

ऋषिकेश, 22 अक्टूबर हाल में उत्तराखंड में भारी बारिश से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पर्यटन जोन सहित अन्य वन मार्गों को भी जबरदस्त क्षति पहुंची है जिसके कारण वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ऑल टेरेन व्हीकल्स, पालतू हाथियों और ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा रहा है।

रिजर्व की उप निदेशक कल्याणी नेगी ने बताया कि रिजर्व के कोर एरिया में भी जगह-जगह वन मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए दो ऑल टेरेन व्हीकल्स, 14 पालतू हाथियों और ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बिजरानी व गर्जिया पर्यटन ज़ोन में 101.57 किलोमीटर वन मार्ग में से करीब 87.57 किलोमीटर ऐसे वन मार्ग भी भारी बारिश में बह गए जिनको आगामी पर्यटन सत्र 2021-22 के लिए 15 अक्टूबर तक तैयार किया गया था।

वर्तमान में रिजर्व की ढेला व झिरना रेंज में पर्यटन चल रहा है लेकिन गर्जिया व बिजरानी पर्यटन जोन को मार्ग बह जाने के कारण उसे पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है।

रिजर्व की दक्षिणी सीमा से लगे संवेदनशील वन क्षेत्र पर पालतू हाथियों और ड्रोन कैमरों की मदद से विशेष निगरानी की जा रही है। साथ में कालागढ़, सोना नदी, कान्द्रू, चूही सोत, पटेर पानी, जमना गवाड, गौज पानी से मछिया खाल व धारा सोत तक एवं जमुना गवाड़ से सुंठा खाल तो दूसरी तरफ झिरना जाली के जंगल पर सतत निगरानी की जा रही है।

हर साल 14 नवंबर तक बिजरानी, गर्जिया, सुल्तान, ग़ैरल, सर्पदुली व ढिकाला सहित दुर्गा देवी तक कॉर्बेट के सभी पर्यटन जोन सैलानियों के लिए खोल दिए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन