लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग, कालीचरण दो दिन की पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:48 IST

Open in App

रायपुर, 30 दिसंबर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले हिन्दू धर्म गुरु कालीचरण महाराज को अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

कालीचरण को रायपुर जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मध्यप्रदेश के खजुराहो शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

रायपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज बताया कि कालीचरण उर्फ अभिजीत धनंजय सराग को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आज शाम उन्हें लेकर रायपुर पहुंची और प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी चेतना ठाकुर की अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अग्रवाल ने बताया कि शहर के टिकरापारा थाने में कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद रायपुर पुलिस के दलों को उनकी तलाश में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली रवाना किया गया था। रायपुर पुलिस के सात सदस्यीय दल ने आज कालीचरण को गिरफ्तार किया।

कालीचरण की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया था और कहा था, ‘‘महात्मा गांधी, जिन्होंने विश्व को शांति, भाईचारा, प्रेम, सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश दिया है। ऐसे महापुरुष के बारे में कोई अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके वकील को सूचना दे दी गई है। 24 घंटे के भीतर में उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।’’

वहीं एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा था ‘‘न्याय में इतना विलम्ब नहीं होना चाहिए कि वो अन्याय लगने लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे