लाइव न्यूज़ :

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें: नायडू

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का जिम्मेदारी से उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि दूसरों की आस्था या भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

यहां भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा आयोजित 33वें मूर्तिदेवी पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सार्वजनिक भाषणों में शालीनता का पालन करने का आह्वान किया और कहा कि लेखकों और विचारकों से अपेक्षा की जाती है कि वे समाज में बौद्धिक विमर्श का निर्माण करें, न कि विवादों को जन्म दें।

प्रख्यात हिंदी लेखक विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्य ‘अस्ति और भवति’ के लिए इस वर्ष का मूर्तिदेवी पुरस्कार प्रदान किया गया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नायडू ने लेखकों और विचारकों को राष्ट्र की बौद्धिक राजधानी के रूप में चित्रित किया, जो इसे अपने रचनात्मक विचारों और साहित्य से समृद्ध करते हैं।

उन्होंने ‘शब्द’ और ‘भाषा’ को मानव इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार बताते हुए कहा कि साहित्य समाज की विचार-परंपरा का जीवंत वाहक है। उन्होंने कहा, ‘‘एक समाज जितना अधिक सुसंस्कृत होगा, उसकी भाषा उतनी ही अधिक परिष्कृत होगी। समाज जितना अधिक जागृत होगा, उसका साहित्य उतना ही व्यापक होगा।’’

देश की समृद्ध भाषाई विविधता की प्रशंसा करते हुए उपराष्ट्रपति ने इसे भारत की राष्ट्रीय ताकत करार दिया जिसने सांस्कृतिक एकता को गढ़ा है।

नायडू ने कहा कि वह भारतीय भाषाओं के बीच अधिक संवाद चाहते थे और उन्होंने सुझाव दिया कि सभी को अन्य भारतीय भाषाओं में कुछ शब्द और मुहावरे सीखने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश की भाषाई और भावनात्मक एकता के लिए एक महत्वपूर्ण कवायद है।

प्रत्येक भारतीय भाषा को एक ‘राष्ट्रीय भाषा’ बताते हुए उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय मीडिया से सभी भारतीय भाषाओं और उनके साहित्य को पर्याप्त स्थान देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह