लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की, वैक्सीन सहित कई मुद्दे पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2021 22:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले सहयोग, एकजुटता के लिए अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का शुक्रिया अदा किया। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी रणनीति के तहत भारत को टीके की आपूर्ति को लेकर दिए गए आश्वासन की सराहना की।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की योजना का बृहस्पतिवार को अनावरण किया। संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से चलायी जा रही ‘कोवैक्स’ पहल के जरिए आपूर्ति की जाएंगी।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की। वैश्विक स्तर पर टीका साझा करने के लिए अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को टीके की आपूर्ति को लेकर दिए गए आश्वासन की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की और भारत-अमेरिका के बीच टीका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों तथा कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र की रिकवरी में योगदान देने की दोनों देशों की साझीदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।

हैरिस से चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कुछ देर पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मैंने बात की। वैश्विक स्तर पर टीका साझा करने के लिए अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को टीके की आपूर्ति को लेकर दिए गए आश्वासन की मैं सराहना करता हूं।’’

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले सहयोग और एकजुटता के लिए कमला हैरिस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भारत-अमेरिका के बीच टीका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों तथा कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र की रिकवरी में योगदान देने की दोनों देशों की साझीदारी की संभावनाओं पर भी हमने चर्चा की।’’ 

राष्ट्रपति जो बाइडन की योजना का बृहस्पतिवार को अनावरण किया

व्हाइट हाउस ने दुनिया के साथ कोविड-19 टीके साझा करने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की योजना का बृहस्पतिवार को अनावरण किया। बाइडन प्रशासन की इस योजना के तहत 75 प्रतिशत अतिरिक्त खुराकें संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से चलायी जा रही ‘कोवैक्स’ पहल के जरिए आपूर्ति की जाएंगी।

व्हाइट हाउस ने पूर्व में कहा था कि उसका इरादा टीके की आठ करोड़ खुराकें जून अंत तक दुनिया के साथ साझा करने का है। बाइडन प्रशासन ने कहा है कि 25 प्रतिशत अतिरिक्त खुराकें आपात स्थिति और सहयोगी देशों को सीधे भेजने के लिए सुरक्षित रखी जाएंगी।

अमेरिका में टीके की मांग कम होने के बीच यह बहुप्रतीक्षित योजना शुरू की गयी है। अमेरिका में 63 प्रतिशत से ज्यादा वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, वहीं दुनिया में टीके को लेकर गैरबराबरी दिख रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकमला हैरिसअमेरिकाकोरोना वायरसजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे