अवैध घुसपैठ के रोकने के लिए आव्रजकों की DNA जांच कराएगा अमेरिका
By भाषा | Updated: May 2, 2019 14:24 IST2019-05-02T14:24:41+5:302019-05-02T14:24:41+5:30

अवैध घुसपैठ के रोकने के लिए आव्रजकों की DNA जांच कराएगा अमेरिका
अमेरिकी गृह मंत्रालय का कहना है कि दूसरे देशों से आने वाले आव्रजकों के साथ आने वाले बच्चे उस परिवार का हिस्सा हैं या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए उनकी डीएनए जांच की जाएगी। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर कई जगहों पर ‘रैपिड डीएनए’ जांच कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस सीमा से हर महीने हजारों की संख्या में अवैध आव्रजक अमेरिका में प्रवेश करते हैं। इनमें कई परिवार भी होते हैं जो अमेरिका में वैध रूप से शरण लेने के इच्छुक होते हैं। विभाग का कहना है कि चूंकि परिवारों को शरण आसानी से मिल जाती है, ऐसे में कुछ लोग दूसरों के बच्चों को अपना परिवार बताने लगते हैं। इसी से बचने के लिए विभाग डीएनए जांच कर रहा है ताकि वास्तविक परिवारों को शरण मिल सके।