लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 से 28 जुलाई तक भारत की यात्रा पर आयेंगे

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली/वाशिंगटन, 23 जुलाई अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन 27 जुलाई से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान दोनों पक्ष कोरोना वायरस महामारी से उबरने और अफगानिस्तान तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्लिंकन 28 जुलाई को विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे।

उसने कहा कि ब्लिंकन की यात्रा उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता को जारी रखने और भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक अवसर है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्ष मजबूत और बहुआयामी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें और मजबूत करने की क्षमता की समीक्षा करेंगे।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘चर्चा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित होगी जिसमें कोविड-19 महामारी से उबरना, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग शामिल है।’’

इस बीच वाशिंगटन से प्राप्त खबर के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि नई दिल्ली की अपनी यात्रा के अलावा, ब्लिंकन 26 से 29 जुलाई तक अपनी विदेश यात्रा के दौरान कुवैत शहर की भी यात्रा करेंगे। प्राइस ने कहा है कि उनकी आगामी यात्रा साझेदारी को मजबूत करने और उनकी साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को रेखांकित करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

प्राइस ने कहा, ‘‘नई दिल्ली में 28 जुलाई को, ब्लिंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरान कोविड-19 से निपटने के प्रयासों पर निरंतर सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, साझा क्षेत्रीय सुरक्षा हितों, साझा लोकतांत्रिक मूल्य और जलवायु संकट सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्लिंकन 28 जुलाई को कुवैत की यात्रा करेंगे जहां वह वरिष्ठ कुवैती अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे ताकि प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा जारी रखी जा सके जो हमारे 60 वर्षों के राजनयिक संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हैं।’’

ब्लिंकन 29 जुलाई को वाशिंगटन वापस लौटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे