लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 से 28 जुलाई तक भारत की यात्रा पर आयेंगे

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली/वाशिंगटन, 23 जुलाई अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन 27 जुलाई से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान दोनों पक्ष कोरोना वायरस महामारी से उबरने और अफगानिस्तान तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 और 28 जुलाई को भारत की यात्रा पर आयेंगे।’’ उसने कहा कि ब्लिंकन 28 जुलाई को विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे।

उसने कहा कि ब्लिंकन की यात्रा उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता को जारी रखने और भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक अवसर है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्ष मजबूत और बहुआयामी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें और मजबूत करने की क्षमता की समीक्षा करेंगे।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘चर्चा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित होगी जिसमें कोविड-19 महामारी से उबरना, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग शामिल है।’’

इस बीच वाशिंगटन से प्राप्त खबर के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ब्लिंकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि नई दिल्ली की अपनी यात्रा के अलावा, ब्लिंकन 26 से 29 जुलाई तक अपनी विदेश यात्रा के दौरान कुवैत शहर की भी यात्रा करेंगे। प्राइस ने कहा है कि उनकी आगामी यात्रा साझेदारी को मजबूत करने और उनकी साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को रेखांकित करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

प्राइस ने कहा, ‘‘नई दिल्ली में 28 जुलाई को, ब्लिंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरान कोविड-19 से निपटने के प्रयासों पर निरंतर सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, साझा क्षेत्रीय सुरक्षा हितों, साझा लोकतांत्रिक मूल्य और जलवायु संकट सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।’’

ऐसी भी जानकारी है कि दोनों पक्ष इस साल के अंत में वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं की एक बैठक आयोजित करने की संभावना पर भी चर्चा करेंगे।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने मार्च में नई दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए