लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए प्रयागराज में पूजा, बड़े हनुमान मंदिर में किया गया हवन

By स्वाति सिंह | Updated: November 4, 2020 15:43 IST

डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय समर्थकों ने देश की पावन और संगम नगरी प्रयागराज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत सुनिश्चित करने के लिए हवन अनुष्ठान का आोयजन किया। इस बारे में बड़े हनुमान मंदिर के छोटे महंत स्वामी आनंद गिरी ने इसका आयोजन किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी हैराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

वाराणसी: अमेरिका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है, परिणाम कुछ ही समय बाद आने वाले हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ऐसे में ट्रंप के समर्थक प्रार्थनाओं और दुआओं का सहारा ले रहे हैं। 

वहीं, ट्रंप के भारतीय समर्थकों ने देश की पावन और संगम नगरी प्रयागराज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत सुनिश्चित करने के लिए हवन अनुष्ठान का आोयजन किया। इस बारे में बड़े हनुमान मंदिर के छोटे महंत स्वामी आनंद गिरी ने इसका आयोजन किया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती ट्रंप के कार्यकाल में पहले के मुकाबले और गहरी हुई है और उम्मीद है कि ट्रंप इस बार भी जीत कर भारत से दोस्ती को मजबूत करें।

महंत ने कहा कि ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से दोनों देशों के संबंध और बेहतर होंगे, ट्रंप के जीतने से दुनिया में मानवता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत पर आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ मुहिम आगे बढ़ेगी और भारत भी दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरेगा।

बता दें कि इससे पहले जब बराक ओबामा दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार थे तब भी उनके लिए इस बड़े हनुमान मंदिर में हवन का आयोजन किया था। तब बराक ओबामा को चुनाव में बेहतरीन जीत हासिल हुई थी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया